शिमला। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने लोक नृत्य, आधुनिक नृत्य और नाटक के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई। इन प्रदर्शनों ने शिक्षकों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाया। यह कार्यक्रम छात्रों को शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर था। मुख्य अध्यापिका शमा लोहुमी ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। लोहुमी ने कहा कि शिक्षक छात्रों की अकादमिक क्षमता, मूल्य और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। संवाद