शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के एनएसएस स्वयंसेवकों ने केंद्र सरकार के खेलो इंडिया संवाद के सत्र में भाग लिया। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 1500 खेल हस्तियों और लगभग 5000 कॉलेज विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के महत्व को समझने और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बॉक्सर अरुषवीर सिंह ने इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन भाग लिया। अरुषवीर एक मुक्केबाज हैं जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। उन्होंने एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। एनएसएस इकाई मीडिया इंचार्ज अंकिता शर्मा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय संजौली के एनएसएस स्वयंसेवकों कार्यक्रम में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। संवाद