शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग में शुक्रवार को संस्कृत दिवस समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जबकि हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. मस्त राम ने विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आरएल जिंटा, भाषा संकाय अधिष्ठाता प्रो. नीलिमा कंवर और विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली धौल मौजूद रहे। विद्यार्थियों के लिए श्लोकोच्चारण, घोषवाक्य, मंत्रोच्चारण, संस्कृत गीतिका और संस्कृत भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद