फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुस्तकालय को समय पर खोलने की मांग को लेकर डीसी से मिला विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 25 Sep 2023 01:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पुस्तकालय की टाइमिंग सुबह 8:00 से लेकर शाम 8:00 बजे तक की है। लेकिन, पिछले एक महीने से पुस्तकालय 10:00 से 5:00 बजे तक ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा में पुस्तकालय से संबंधित मांगों को लेकर विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी अपूर्व देवगन से मिला। विद्यार्थियों के अनुसार पुस्तकालय एक ही चपरासी के सहारे चल रहा है जबकि पहले यहां दो चपरासी तैनात थे। पुस्तकालय की टाइमिंग सुबह 8:00 से लेकर शाम 8:00 बजे तक की है। लेकिन, पिछले एक महीने से पुस्तकालय 10:00 से 5:00 बजे तक ही चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की कि पुस्तकालय में  पहले जैसी व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल में चमन, गौरव, मेला राम, विजय, संजय, सवेता, अंजना, विक्की, नितिन, दीक्षा, पायल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें