नाटियों पर थिरके कुमारसैन के विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
शिमला के गेयटी थियेटर में कुमारसैन छात्र संगठन की ओर से शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजनेस वुमेन और सोशल वर्कर मनीषा चौहान मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ग्रीनबेरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। इसके बाद संगठन के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नाटियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा राजस्थानी, पंजाबी और हॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियां दी गईं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक रोहिनी डोगरा, संतोष तोषी, पंकज ठाकुर के गानों पर पूरा गेयटी थियेटर झूमा। इस अवसर पर छात्र संगठन के अध्यक्ष जतिन वर्मा और अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।