फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूआईटी में छात्रों को दी रोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रोजगार हासिल करने के लिए जरूरी कौशल और कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल उत्पादकता उपकरणों, साक्षात्कार कौशल, व्यक्तित्व विकास, तार्किक क्षमता, संवाद कौशल और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। मॉक इंटरव्यू और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव भी करवाया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) की ओर से पीएम-उषा योजना के तहत कैंपस भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें