फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग माफिया पर हो कड़ी कार्रवाई : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेशभर में नशा तस्करी को रोकने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलाए जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को एसपी शिमला से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने पुलिस प्रशासन और सरकार से नशा तस्करों पर शिकंजा कसने तथा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एबीवीपी ने चेताया कि यदि प्रशासन नशा तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता है तो एबीवीपी सड़कों पर उतरेगी। एबीवीपी नेता दुशाला जस्टा ने कहा कि संगठन की मुख्य मांगों में जिला स्तर पर चिट्टे को रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेना, तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने, शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाना शामिल हैं। इसके अलावा नशा निवारण केंद्रों की मदद से प्रशिक्षण शिविर लगाने, उड़न दस्तों का गठन करने, जिला मुख्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखना आदि उनकी मांगों में शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें