फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारियों की संयुक्त शिकायतों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचपीयू प्रशासन ने कर्मचारियों की ओर से विभिन्न सामूहिक मुद्दों को लेकर संयुक्त प्रतिवेदन देने पर सख्ती दिखाई है। 14 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश में प्रशासन ने कहा है कि कुछ कर्मचारी साझा समस्याओं को लेकर सक्षम अधिकारियों को संयुक्त प्रतिनिधित्व सौंप रहे हैं। यह कार्यालय मैनुअल के नियम 8.5 और लागू सीसीएस आचरण नियमों का उल्लंघन हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सक्षम अधिकारियों को प्रतिवेदन देते समय संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें और व्यक्ति रूप से शिकायतें दें। आदेश में स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी या अनुपालन में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ लागू नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश कुलपति की स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें