फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला में लावारिस कुत्तों ने लंगूर को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र में रविवार शाम लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक लंगूर को हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया और वन्यजीव विभाग को इसकी सूचना दी। पार्षद निशा ठाकुर के अनुसार, सूचना मिलने के बाद देर शाम मौके पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम घायल लंगूर को रेस्क्यू सेंटर ले गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 12 से 15 लावारिस कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। इन कुत्तों के हमले में कई लोग भी घायल हो चुके हैं।पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम न तो इन कुत्तों को पकड़ रहा है और न ही उनकी नसबंदी करवा रहा है। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि क्षेत्र में घूम रहे लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें