मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बहाल
- फोटो : संवाद
सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग मंगलवार को चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ ने जिंगजिंबार व बारालाचा से बर्फ हटाकर हाईवे तीन को बहाल कर बड़ी राहत दी है। दोपहर करीब 1:00 के बाद दोनों तरफ से ट्रकों के साथ छोटे वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना किए गए। दारचा की तरफ से 259 ट्रकों के साथ कुल 425 वाहन भेजे गए। जिसमें 34 बाइक और 132 अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए खोला है।