फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: सिस्सू में भूस्खलन से सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग बंद

Sat, 20 Apr 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग सिस्सू के पास हुए भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गया है। शुक्रवार रात को पहाड़ी में हुए भूस्खलन से हाईवे-तीन का हिस्सा भी बह गया है। 
विज्ञापन
भूस्खलन से सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और बर्फबारी के कारण सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग सिस्सू के पास हुए भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गया है। शुक्रवार रात को पहाड़ी में हुए भूस्खलन से हाईवे-तीन का हिस्सा भी बह गया है। ऐसे में सैलानी सैर सपाटे के लिए सिस्सू नहीं जा सकेंगे। वहीं घाटी में रुके पर्यटक भी घाटी में फंस गए हैं। इसके अलावा कुल्लू-केलांग व उदयपुर के बीच चलने वाली निगम बसों के पहिये भी थम गए हैं। घाटी में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी से लाहौल की वादियों के साथ रोहतांग दर्रा, शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रा में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ की सूचना है। एसपी केलांग मंयक चौधरी ने कहा कि सीमा सड़क संगठन सिस्सू में हाईवे को दुरूस्त करने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें