फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज में स्टैटकॉम नेक्सस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य विभाग ने अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से स्टैटकॉम नेक्सस 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकीय समझ, आर्थिक दृष्टिकोण और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के तहत जागरूकता आधारित पावर प्वाइंट प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, बॉलीवुड, किन्नौरी और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। विभागाध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह ने भावपूर्ण गुरबाणी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आध्यात्मिक गरिमा का समावेश किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागड़ा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें