फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गायनी ओपीडी में स्टाफ की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में गायनी ओपीडी का संचालन शुरू हो गया लेकिन स्टाफ की कमी खल रही है। आलम यह है कि गायनी ओपीडी में एक ही आया तैनात है। इन्हें भी मंगलवार को केएनएच से आईजीएमसी भेजा था। चतुर्थ श्रेणी का पद अभी खाली चल रही है। वर्तमान में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी कोई सही व्यवस्था नहीं है। ओपीडी में सुरक्षा कर्मी की भी कमी है। सफाई व्यवस्था में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्टाफ के लिए चेंजिंग रूम तक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ और केएनए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा और बातचीत करेगा। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि गायनी ओपीडी को बेहतर तरीके से चलाया जा रहा है। महिला मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ओपीडी में सुरक्षा कर्मचारी की तैनाती है। सफाई का जिम्मा भी कर्मचारियों को दिया है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी स्टाफ भी गायनी ओपीडी में तैनात है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें