शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में जूनियर एनुअल एप्रिसिएशन डे मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण, स्वागत गीत, संगीतमय नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। गार्डियन ऑफ द फॉरेस्ट नाटक भी मंचन किया गया। नाटक के जरिये बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य शैरन नंदा, स्कूल मैनेजर विधुप्रिया चक्रवर्ती और मुख्य अतिथि अनुशी शर्मा ने की। फिल्म के निर्माता मुकेश मोदी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य शैरन नंदा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। संवाद