शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शनिवार को नेशनल हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के पांच स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इंटर स्कूल प्रतियोगिता में सेंट एडवर्ड स्कूल ने पहला, ऑकलैंड गर्ल्स ने दूसरा और मेजबान ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज की ओर से नेशनल हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, कला और स्थापत्य विरासत से परिचित करवाना रहा। प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। संवाद