फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज ने बॉक्सिंग में जीते तीन स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सौजन्य से सुंदरनगर में हुई इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 कॉलेजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दीपिका नेगी, ऋतु नेगी और प्रिया नेगी ने स्वर्ण और अंजली नेगी ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्या मौली अब्राहम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें