फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसएसबी ने शिविर में बच्चों को सिखाए योग आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के कसुम्पटी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र ने योग दिवस के 100 दिन के काउंटडाउन के तहत राष्ट्रीय विद्या मंदिर स्कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें छात्रों को योग के महत्व की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसबी उप कमांडेंट (संचार) अजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इनके नेतृत्व में एसएसबी लगातार 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहा है। शिविर दल का नेतृत्व निरीक्षक राजेश कुमार कुशवाहा, अमित कुमार, मुख्य आरक्षी हरनाथ सिंह चौहान और सामान्य आरक्षी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। इस मौके पर सहायक योग प्रशिक्षकों में सहायक उपनिरीक्षक (संचार) अमित विश्वकर्मा, धर्मराज गौतम, आरक्षी रोहित, पृथ्वी, संजीव कुमार और शक्ति ने विद्यार्थियों को योग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गुरमीत कौर, काजल ठाकुर, पावन ठाकुर और सुशील रनसेता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें