फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसएसबी जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी ने बुधवार को मैहली बस अड्डा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता ही सेवा मुहिम 6.0 के तहत चलाए गए इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षण केंद्र के कमान अधिकारी उप कमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान एसएसबी के जवानों और प्रशिक्षुओं ने बस अड्डा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की और कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। जवानों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। अभियान में सहायक कमांडेंट (संचार) रविंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार कुशवाहा, निरीक्षक जसवीर सिंह और मुख्य आरक्षी राजेंद्र पाटिल सहित अन्य जवान एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें