फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोस्टर में सृष्टि और स्लोगन में सार्थक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डेंटल कॉलेज में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि तंबाकू हमारी संस्कृति में नहीं है। डेंटल कॉलेज में तंबाकू के प्रति जागरूकता को लेकर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि राजदेव ने पहला स्थान पाया, बेबी ने दूसरा और खुशबू गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सार्थक ने पहला, मधुर पीर ने दूसरा और आईशा ने तीसरा स्थान पाया। कॉलेज प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. शैलेजा वशिष्ठ, डॉ. अतुल सांख्यान और डॉ. मोनिका समेत अन्य लोग मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें