फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Apple Season: स्पर ने किया मालामाल, 5,100 रुपये में बिकी 20 किलो की पेटी

Tue, 23 Jul 2024 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में मंगलवार को स्पर किस्म के सेब को अच्छे दाम मिले हैं। 
विज्ञापन
स्पर सेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर किस्म के सेब की 20 किलो की पेटी के 5100 रुपये दाम मिले। कोटखाई के डांगवी के बागवान उज्जवल चौहान स्पर सेब की 22 पेटियों की खेप लेकर पहुंचे थे। यह सेब फल मंडी में 255 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। इस सेब सीजन का अभी तक यह सबसे अधिक दाम है। फसल के अच्छे दाम मिलने से मंडी में खेप लेकर पहुंचे बागवानों के चेहरे खिल गए। सूखे की मार की मार झेलने के बाद अब सेब को दोबारा अच्छे दाम मिलना शुरू हो गए हैं। इससे बागवानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आढ़ती सन्नी ने बताया कि कोटखाई से बेहतर गुणवत्ता वाले सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बागवानों को फसल के और बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें