सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं दो से 18 दिसंबर तक जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब सेमेस्टर परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। बीबीए, बीसीए, बीएड, बीपीई, बीपीएड, बीएचएम, बीवॉक, बीएससी एमएससी फिजिक्स इंटेग्रेटिड, एमए अंग्रेजी, एमए इकाेनाॅमिक्स, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए एमएससी मैथ, एमए पाॅलीटिकल साइंस, एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस, एमसीए, एमएससी बाॅटनी, केमिस्ट्री, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलाजी, एमटीटीएम, पीजीडीसीए तथा एमए पब्लिक एड की सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर तक होगा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी का कहना है कि सभी कॉलेज प्राचार्यों को परीक्षाओं के संचालन के लिए दिशा-निर्देश दे दिए हैं। परीक्षा संबंधी सामग्री समय रहते कॉलेजों में पहुंच चुकी है।