फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: बीए, बीएससी, बीकॉम पहले साल की अनूपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Thu, 25 Jan 2024 12:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में होंगी। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होंगी ।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीए, बीएससी, बीकॉम पहले साल की अनुपूरक परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी। इसके लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में होंगी। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होंगी । जबकि शाम के सत्र में परीक्षाएं 2:00 से 5:30 बजे तक होंगी। परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक चलेंगी। इस बात की जानकारी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सभी विषयों की अनुपूरक परीक्षाओं की डेट शीट वेबसाइट पर डाल दी है और छात्र-छात्राएं इसे देखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें