फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: एसपीयू मंडी ने जारी की अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डेटशीट

Sat, 24 Feb 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पहले और तीसरे सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं और दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 6 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की ओर से यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। पहले और तीसरे सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों और दूसरे-चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 18 अप्रैल तक चलेंगी। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होगी। जबकि शाम के सत्र में परीक्षाएं 2 बजे से लेकर 5 बजे तक होंगी। पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 से 27 मार्च तक चलेंगी। दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं 28 मार्च से 18 अप्रैल तक चलेंगी। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने बताया कि यूजी और पीजी की परीक्षाओं की अंतिम डेट शीट जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं डेटशीट के मुताबिक परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें