फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शतरंज स्पर्धा में छाए एसपीएस के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला पब्लिक स्कूल (एसपीएस) खलीनी के छात्र सिद्धार्थ वर्मा, पारथ शर्मा, श्रेयस शर्मा और आदित्य वर्मा ने हिमाचल स्टेट चेस एसोसिएशन की ठियोग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खुली शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इन छात्रों ने जिला शिमला में दूसरा और प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा दसवीं के छात्र सिद्धार्थ वर्मा ने बोर्ड नंबर तीन पर खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी प्रधानाचार्या सरला कांत ने दी। विद्यालय के निदेशक प्रतिंदर सिंह, शैक्षणिक प्रमुख रीना सिंह, प्रशासनिक प्रमुख पृथ्वी सिंह और अध्यापक रामकिशन शर्मा ने टीम को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें