चेस और जूडो में छाया चौड़ा मैदान स्कूल
शिमला। राजकीय उच्च पाठशाला चौड़ा मैदान ने शिल्ली में आयोजित लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चेस और जूडो में अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल ने चेस में पहला और जूडो में स्कूल की छात्रा पूर्णिमा ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में मानवी, माधवी, गीता, हर्षिता और मीना ने भाग लिया। टीम के स्कूल में लौटने पर मुख्य अध्यापिका सुरेंद्र शर्मा ने सभी पुरस्कार लेकर लौटी छात्राओं और पीईटी मनीष कुमार को बधाई दी।