शिमला। ऊना में 12 और 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन ऊना के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। ब्यूरो