फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चियोग स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। केंद्रीय पाठशाला जुग्गर में ठियोग प्राथमिक शिक्षा खंड की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चियोग को ऑल राउंड बेस्ट का खिताब मिला। चियोग स्कूल की छात्रा संगीता और सैंज स्कूल के विशाल को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग शिक्षा खंड के 16 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं के 450 बच्चों ने भाग लिया।
छात्र वर्ग के वाॅलीबाल मुकाबले में चियोग ने प्रथम और सैंज ने दूसरा, कबड्डी में चियोग ने प्रथम और टियाली ने दूसरा स्थान, खो-खो में जुग्गर ने प्रथम और धरेच ने दूसरा स्थान, बैंडमिंटन में चियोग ने प्रथम और क्यारटू ने दूसरा, मार्चपास्ट में जुग्गर ने प्रथम और टियाली ने दूसरा, शतरंज में चियोग ने प्रथम और टियाली ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में सैंज ने प्रथम और चियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग के वाॅलीबाल मुकाबले में क्यारटू ने पहला और बणी ने दूसरा, कबड्डी में चियोग ने प्रथम और देवरीघाट ने दूसरा, खो-खो में जुग्गर ने प्रथम और धमांदरी ने दूसरा, बैंडमिंटन में क्यारटू ने पहला और चियोग ने दूसरा, शतरंज में चियोग ने प्रथम और सरोग ने दूसरा और एथलेटिक्स में चियोग ने पहला व दवां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में दवां ने प्रथम और ठियोग ने दूसरा , समूह गान में टियाली ने पहला और दवां ने दूसरा, भाषण में चियोग ने प्रथम और टियाली ने दूसरा, एकांकी में धरेच ने प्रथम और ठियोग ने दूसरा तथा लोकनृत्य में धरेच ने पहला और जुग्गर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। आईजीएमसी के नेत्र विभाग के एचओडी डाॅ. रामलाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। इस मौके पर क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एंव बीईईओ केहर सिंह कायथ, खेल प्रभारी सुरेंद्र कालिया, सह प्रभारी रामानंद शर्मा, प्रबंधक सचिव लेखराम शर्मा, अध्यक्ष पीटीएफ जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष पीटीएफ नारायण शर्मा, सह सचिव रमेश शर्मा, पीटीएफ अध्यक्ष ठियोग राम दत्त भारद्वाज, योगेश चंदेल, केवल राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें