फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में दशहरा पर होंगी खेल स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। खेल सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति समरहिल दशहरा उत्सव पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन करेगी। समिति 27 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए खेलकूद, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेगी। समिति के प्रधान राजीव ठाकुर और प्रेस सचिव नरेश कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। 2 अक्तूबर को दोपहर एक बजे पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। दशहरा पर समरहिल खेल मैदान में 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला चलाया जाएगा। कुंभकरण का 50 फीट और मेघनाथ का पुतला 45 फीट ऊंचा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें