शिमला। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के रोटरी पार्टनर्स ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढली के बच्चों को खेल सामग्री भेंट की। यह कार्यक्रम बच्चों में शारीरिक गतिविधि और खेल-भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। वितरित की सामग्री में दो बैडमिंटन किट और दो स्किपिंग रोप शामिल थीं। बच्चों को दो कैरम बोर्ड और दो फ्रिसबी भी दिए गए। इस अवसर पर रोटरी पार्टनर्स मनप्रीत सिंह सेम्बी, सौरभ गोयल और गौरव शर्मा उपस्थित रहे। आरसी शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रीत कौर सेम्बी ने इस भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद