शिमला। राजधानी के डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में शुक्रवार को प्री प्राइमरी के छात्रों का खेल दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या जीवन ज्योति ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनसीसी कैडेट ने उन्हें मार्चपास्ट सलामी दी। इस अवसर पर सबसे पहले पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने स्पोर्ट्स ड्रिल की। इसके बाद छात्रों ने बाधा दौड़, बैलून रेस, खरगोश रेस, कप एंड बॉल रेस, लंबी दौड़, जिग-जैग रेस और साइकिल रेस जैसे खेलों में भाग लिया। इस मौके पर चीयर गर्ल्स ने अपने अद्भुत डांस प्रदर्शन से सभी अभिभावकों का मनोरंजन किया। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद