शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में आयोजित जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 19 पदक जीते हैं। प्रशिक्षक अभय लखनपाल के मार्गदर्शन में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने अंडर-11 से लेकर अंडर-19, महिला और पुरुष वर्ग में अलग-अलग श्रेणियों में पदक जीते। प्रतियोगिता में हिमांशु शर्मा ने पुरुष और वेटर्न वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते, नायशा ने अंडर-11 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा युग ठाकुर ने अंडर-15 में स्वर्ण और अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अन्य पदक विजेताओं में नेवध्यम, आयान, गीता, उर्वशी, अंशवीर, आगमवीर जैन, पृथ्वी नंदा और संघवी कपूर शामिल हैं। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर के इंचार्ज सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों और उनके कोच अभय लखनपाल के प्रयासों की सराहना की। संवाद