शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान शिमला में शुक्रवार से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें विभिन्न खेलों में जिलाभर की 9 टीमें भाग लेंगी। विधायक हरीश जनारथा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। आईटीआई ग्रुप इंस्ट्रक्टर संजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार से चार दिवसीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसके लिए जिलाभर से 6 टीमें शुक्रवार शाम को ही शिमला पहुंच गईं। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अप्रैल तक चलेगा। प्रतियोगिता में जिला शिमला की विभिन्न आईटीआई संस्थाओं की छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 9 टीमों की करीब 200 खिलाड़ी शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ शहरी विधायक हरीश जनारथा करेंगे। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर ने दी। संवाद