शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल में मंगलवार को रोटरी क्लब शिमला के रोटरी पार्टनर्स की ओर से खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 98 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, स्पून रेस, कंगारू रेस, तीन पैर वाली दौड़, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन और शतरंज आदि में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अमीचंद किमटा ने खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। संवाद