फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सहल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय सहल में शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर खेल प्रतियोगिता एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी शिमला (ग्रामीण) सतीश शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नितिका चंदेल के संबोधन से हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें