फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईटीआई चौड़ा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 24 से 27 अप्रैल तक चलेगी। यह प्रतियोगिताएं छात्राओं (गर्ल्स) के लिए आयोजित होंगी। इसके बाद पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक राजकीय आईटीआई सुन्नी में आयोजित की जाएगी। जिला खेल परिषद के महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि जिला खेल परिषद की बैठक में लिया है। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई जुब्बल के प्रधानाचार्य एवं खेल परिषद के अध्यक्ष विवेक मेहता ने की। बैठक में विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें आईटीआई मशोबरा, आईटीआई शिमला, आईटीआई सुन्नी और आईटीआई रामपुर के प्रधानाचार्य एवं खेल परिषद के महासचिव संजय शर्मा एवं सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें