शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में दशहरा से पहले खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा क्रिकेट टूर्नामेंट, फुटबॉल मुकाबले भी होंगे। दशहरे पर प्रतियोगिताओं का समापन होगा। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद, सांस्कृतिक व वेलफेयर सोसायटी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। सोसायटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि हर वर्ष कमेटी दशहरा उत्सव का आयोजन करती है। इसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार से आगाज हो गया है। इसके अलावा दशहरा उत्सव के दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने का कार्य चल रहा है। संवाद