फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी ने मंडी के कमरुनाग मंदिर में की पूजा, लगाया भंडारा

Tue, 14 May 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)

सार

आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी ने मंडी जिला के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर पहुंचकर देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कुमार स्वामी ने मंगलवार को देवता मंदिर में लंगर का आयोजन भी किया। 
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी ने मंडी जिला के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर पहुंचकर देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कुमार स्वामी ने मंगलवार को देवता मंदिर में लंगर का आयोजन भी किया। मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु ने अपने अनुयायियों सहित देव कमरुनाग मंदिर में भजन-कीर्तन में भाग लिया। देव कमरुनाग के जयकारों से धार्मिक स्थल गूंज उठा। कुमार स्वामी सोमवार शाम को मंडी से चैलचौक पहुंचे और विधायक विनोद कुमार के घर कुछ देर रुके। इसके बाद स्वामी सीधा कमरुनाग मंदिर रवाना हुए और रात्रि विश्राम मंदिर में ही किया। मंगलवार को कुमार स्वामी ने मंदिर में पहुंचे और बड़ा देव के भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। साथ ही भक्तों संग भजन-कीर्तन में भाग लिया। देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह उर्फ देबू ने बताया कि कुमार स्वामी महाराज का कमरुनाग दौरा बेहद सफल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें