फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारी स्कूलों होगी स्पेलिंग एंड मैथ्स विजार्ड स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के 99 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शब्दावली और गणितीय कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से स्पेलिंग एंड मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार विभाग ने इसके लिए जिले के 99 सरकारी स्कूलों का चयन किया है। सबसे पहले स्कूल स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निशा भलूनी के कार्यालय से स्पेलिंग एंड मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता 2026-27 को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं और 20 अगस्त तक करवाई जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। ब्लॉक स्तर पर 24 और 25 अगस्त को प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक सितंबर को जीएसएसएस छोटा शिमला में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें