फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में स्पीच डे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल में शनिवार को मिडिल सेक्शन के स्पीच डे का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही शैक्षणिक, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में फॉर्म तीन से पांच के विद्यार्थियों ने द विजार्ड ऑफ ओज की प्रस्तुति दी। उन्होंने पियानो वादन, कोयर और कश्मीर, हरियाणा तथा संबलपुर के लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया। दूसरे चरण सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य स्मारकी सामंतरॉय विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली धौल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें