तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में लामाओं और समुदाय के लोगों ने विशेष पूजा की। इस मौके पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा भी मौजूद रहे। तिब्बती बौद्ध लामाओं ने पूजा कर धर्मगुरु की लंबी आयु की कामना की। तिब्बतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में दलाईलामा का आशीर्वाद प्राप्त किया।