शिमला। राजधानी के संकट मोचन मंदिर में दिवाली पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भगवान हनुमान के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और भगवान को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। शाम के समय मंदिर परिसर को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। संवाद