शिमला। संजौली सर्किल में मंगलवार को पोषण जागरूकता को लेकर विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संजौली सर्किल सुपरवाइजर कौशल्या भारद्वाज और राज्य पोषण सलाहकार मेघना ने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। टीम ने इन केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों से संवाद किया। टीम ने चौलांठी, ढली-दो, अपर समिट्री, यूएस क्लब और ऑकलैंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान डबल फोर्टिफाइड नमक के उपयोग की जानकारी दी। वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के साथ पोषण संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। संवाद