जीरा आलू, पनीर मखाना, शिव चावल और बाथू खीर मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नवरात्र में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चुनिंदा होटलों में सैलानियों और स्थानीय लोगों को नवरात्र स्पेशल थाली मिलेगी।
राजधानी शिमला के आशियाना और गुफा रेस्टोरेंट तथा होटल होलीडे होम में नवरात्र पर व्रत रखने वाले लोगों को यह सुविधा मिल रही है। इसमें पनीर मखाना, जीरा आलू, ओरिया कद्दू, खीरा राईता, शिव राइस, ओघल रोटी, बाथू खीर, साबूदाना खीर सहित फ्रेश कटिंग फ्रूट मौजूद रहेंगे। एक थाली का मूल्य 260 रुपये निर्धारित किया है। इन होटलों में यह स्पेशल व्रत थाली की सुविधा 17 अप्रैल तक रहेगी। व्रत रखने वालों को यह थाली दोपहर भोजन और रात्रि के भोजन में ही उपलब्ध रहेगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि नवरात्र पर हर बार एचपीटीडीसी के होटलों में विशेष थाली तैयार की जाती है। कहा कि नवरात्र पर आने वाले कई ग्राहक व्रत रखे हुए होते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा के लिए विशेष थाली तैयार करवाई जाती है।