शिमला। राजधानी में चरमरा रही पेयजल व्यवस्था पर नगर निगम ने 21 अप्रैल को विशेष सदन बुलाने का फैसला लिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता बचत भवन में दोपहर 2:30 बजे होने वाले सदन में पेयजल कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया है। कंपनी को अगले तीन महीने के पानी के वार्ड बार शेड्यूल को पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन वित्त संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक भी होनी है। यह बैठक सुबह 11:00 बजे टाउनहॉल में होगी। ब्यूरो