शिमला। विश्वास एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने वीरवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी को सम्मानित किया। नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ने और जागरूकता जैसे कार्य करने पर पुलिस विभाग की सराहना भी की। सोसायटी के अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि सोसायटी शिमला पुलिस की इस मुहिम में सहयोग करने के लिए तत्पर है। उन्होंने तेज रफ्तार से हर रोज हो रहे हादसों को रोकने के लिए पुलिस से व्यापक कदम उठाने की मांग की। कहा कि पंजाब में सड़क सुरक्षा का गठन किया है जिससे सड़क हादसों में 45 फीसदी कमी आई है। इसी तर्ज पर हिमाचल में भी इसका गठन किया जाए। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और बच्चों को सोसायटी सम्मानित करेगी। संवाद