साउथ के सुपर स्टार डुलकर सलमान और अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी मंगलवार को पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे। दोनों दक्षिण भारत की एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं और होटल ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट में रुके हैं। उनका मनाली पहुंचने पर बड़ागढ़ रिजॉर्ट से मालिक नकुल खुल्लर ने स्वागत किया गया। फिल्म की शूटिंग मनाली और लाहौल की वादियों में होगी। स्थानीय कोऑर्डिनेटर राहुल चौहान ने कहा कि शूटिंग चार से पांच दिन चलेगी।