फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में सौम्या बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में इंटरैक्ट क्लब का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को हुआ। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस टीम अनस्टॉपेबल ने इस समारोह का आयोजन किया। इसमें सौम्या गोयल को अध्यक्ष और अवनि गांगटा को निर्वाचित अध्यक्ष बनाया गया। वहीं समायरा बाली को सचिव का पद सौंपा गया। नई युवा नेताओं को बैज पहनाकर समाज सेवा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद एक सत्र आयोजित हुआ जिसमें स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रशिक्षक अमनदीप कौर ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने शरीर को पोषण दो, अपने भविष्य को शक्ति दो विषय पर जानकारी दी। समारोह में रोटेरियन मीना चंदेल, अब्बू अरोड़ा, सुनीता ठाकुर, शिवानी कंवर और क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सैंबी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें