फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: खराब मौसम के चलते छराबड़ा में घर पर ही रहीं सोनिया गांधी

Tue, 21 Sep 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पंजाब सरकार में पिछले दिनों हुई उठापटक के बाद सोनिया गांधी अपने परिवार के साथ पिछले दो दिन से छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में आराम फरमा रही हैं। सोनिया गांधी से कांग्रेस के किसी भी नेता को मिलने की अनुमति नहीं दे रखी है।
विज्ञापन
छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी दिनभर छराबड़ा में घर पर रहीं।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिमला के छराबड़ा में इन दिनों छुट्टियां बीता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार में पिछले दिनों हुई उठापटक के बाद सोनिया गांधी अपने परिवार के साथ पिछले दो दिन से छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में आराम फरमा रही हैं। सोनिया गांधी से कांग्रेस के किसी भी नेता को मिलने की अनुमति नहीं दे रखी है। न ही प्रियंका और राहुल गांधी ने पार्टी के किसी नेता या पदाधिकारी मिल रहे हैं। छराबड़ा में घूमने आते समय  प्रियंका पार्टी के नेताओं से मिलने से परहेज करती रहीं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें