फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सॉफ्टवेयर से जाना गणित के सवाल हल करना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में कॉलेज छात्र-छात्राओं, एचपीयू के शोधार्थियों के लिए दो दिन की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गणित के जटिल विषयों को मेक्सिमा सॉफ्टवेयर की मदद से समझने के तरीके जाने। एक्सप्लोरेशन ऑफ मैथेमेटिकल काॅन्सेप्ट्स थ्रू मेक्सिमा सॉफ्टवेयर विषय पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला में दिल्ली यूनिवर्सिटी के डाॅ. अरुण पाल सिंह, डाॅ. मोनिका सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यशाला में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बताया कि किस तरह से गणित की बारीकियों को समझने और इसे सरल तरीके से पढ़ाने में सॉफ्टवेयर मददगार साबित हो सकता है। संजौली कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन का मकसद गणित के विद्यार्थियों को गणित को लेकर मन में बैठे डर को समाप्त करना रहा। गणित विभागाध्यक्ष डाॅ. गिरिश कपूर, सचिव डाॅ. अंजना शर्मा ने कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन किया। डाॅ. गिरिश कपूर ने कॉलेज की रामानुजन मैथेमेटिकल इकाई के सभी सदस्यों और छात्र-छात्राओं का सहयोग करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें