फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सोमवार को ह्यूज ऑफ नेचर एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में कलाकार अमिता पवार ने प्रकृति से प्रेरणा लेकर बनाए 70 चित्र प्रदर्शित किए हैं। कलाकार ने यह चित्र वाटर कलर, पेंट, पेंसिल कलर, तैल रंग के माध्यम से बनाए हैं। कलाकार ने आध्यात्मिक विषय पर भी चित्र बनाए हैं। अमिता पवार ने बताया कि वह एक पेशेवर कलाकार और चित्रकार हैं। वह 20 सालों से कला के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से फाइन आर्ट्स में स्नातक और सरकारी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, चंडीगढ़ से फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह चंडीगढ़ के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें